9 साल से फरार चल रहा पंजाबी सिंगर गिरफ्तार; 50 हजार का था इनामी, NCB को मिली बड़ी कामयाबी

NCB चंडीगढ़ ने 2015 में बरामद हुए अफीम के मामले में फरार चल रहे जगसीर सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया। फरारी के दौरान वह सोशल मीडिया पर गायक बन गया था। अखबारों में छपे इश्तेहार से सुराग मिला और गुप्त ऑपरेशन में गायक की गिरफ्तारी हुई।

NCB Arrested Singer: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) चंडीगढ़ को नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता मिली है। 36.150 किलो अफीम की बरामदगी के एक 2015 के मामले में फरार चल रहे कुख्यात ड्रग तस्कर जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज को आखिरकार 6 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला है और 2016 से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था।

punjabi singer jagsir singh arrested by ncb

2015 के मामले में चल रहा था फरार

सोशल मीडिया पर गाता था गाने

NCB अधिकारियों के मुताबिक, फरारी के दौरान जगसीर सिंह ने अपनी पहचान बदलकर सोशल मीडिया पर एक गायक के रूप में खुद को स्थापित किया। उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग नाम से कई गाने अपलोड किए, जिन पर लाखों व्यूज़ आए। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने इस बीच एक मशहूर महिला पंजाबी सिंगर के साथ मिलकर म्यूजिक वीडियो भी शूट किए।

End of Feed