पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंबीहा गैंग के चार शूटर गिरफ्तार; हथियार भी जब्त

पंजाब की बरनाला पुलिस ने देविंदर बंबीगा गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी एक बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की। बरनाला पुलिस ने देविंदर बंबीहा गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सर्म सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह के रूप में हुई है। ये सभी एक बड़ी लूट की साजिश रच रहे थे।

Punjab Police

बंबीहा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार (DGP Punjab Police X Page)

नाका ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, एक नाका ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए न केवल हमलावरों को काबू किया बल्कि उनके वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

End of Feed