Punjab School Haryana School & Colleges Closed News Today in Hindi 2022: स्कूली और कॉलेज के छात्र जरूर पढ़ें। तमाम शहरों व राज्यों के स्कूलों सहित पंजाब और हरियाणा राज्य के स्कूल को भी बंद करने का निर्देश दे दिया गया है, मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार पंजाब और हरियाणा में जन जीवन तितर बितर होते दिख रहा है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने निर्देश दिया है कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में सुबह कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का भी जोखिम बना हुआ है, ऐसे में इस निर्णय से बच्चों व बड़ों सभी को फायदा होगा।
शीतलहर की चपेट में पंजाब और हरियाणा
पंजाब के स्कूल अभी भी बंद चल रहे हैं, बता दें, यहां के स्कूल 1 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। सरकार का यह आदेश पंजाब के सभी स्कूलों पर लागू होगा। मौसम की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि पंजाब के स्कूलों में भी अवकाश को बढ़ाया जा सकता है। राज्य में 23 दिसंबर से स्कूल बंद चल रहे हैं।
हरियाण के स्कूल मिड जनवरी में खुलेंगे
सोमवार सुबह से ही घना कोहरा और बर्फीली हवाओं ने लोगों का घर ने निकलना दुर्लभ कर दिया। कड़कड़ाती ठंड में अभिभावक और बच्चे दोनों आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रहे थे।
ऐसे में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने स्कूलों के शेड्यूल में बदलाव करने की जगह ठंड के प्रकोप के कारण 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।
मंदिर या गुरुद्वारों से हो रही थी अनाउंसमेंट
हरियाणा राज्य में एक अनोखा कदम लिया गया, सर्दियों में स्कूल बस पकड़ना छात्रों के लिए एक कठिन मुद्दा बन रहा था, छुट्टियों के मौसम में यह और भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा था। पंचायतों द्वारा सुबह सुबह मंदिर या गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट करवा कर विद्यार्थियों को जगाया गया, इस अनोखे पहल को शिक्षा मंत्री ने खूब सराहा।
धुंध व कोहरे का प्रकोप हरियाणा में लगातार न सिर्फ बना हुआ है बल्कि बढ़ता भी जा रहा है। इस बीच स्कूलों में छुट्टियों की मांग भी बढ़ रही थी। ऐसे में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का 15 दिनों की छुट्टी देने का आदेश बड़ी राहत का काम करेगा। यह छुट्टियां 1 से 15 जनवरी तक ही होंगी।
