हरियाणा-पंजाब में बादलों की मेहरबानी, तेज हवाओं के साथ गिरा झमाझम पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

हरियाणा और पंजाब में जारी भीषण गर्मी से बादलों ने थोड़ी सी राहत दी है। रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोग को राहत मिली है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले एक से 2 दिन में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना व्यक्त की है।

Haryana Ka Mausam : पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से अधिकांश स्थानों पर 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ अधिकतम तापमान रविवार को हल्की गिरावट के साथ सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पटियाला और फिरोजपुर में हल्की बारिश हुई।

End of Feed