उद्योगों का नया केंद्र बनेगा पंजाब! जापानी कंपनियों के लिए CM मान ने खोले निवेश के बड़े दरवाजे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जापान के साथ प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने पंजाब को भारत के सबसे बिजनेस-फ्रेंडली राज्यों में से एक बताया और जपानी कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया। सीएम मान ने कहा कि राज्य में कई जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जपान के साथ उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबिलिटी, फूड प्रोसेसिंग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ भारत में कार्यरत 25 से ज्यादा प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक की। जिनमें पैनासोनिक, सुमितोमो, निप्पॉन, एनईसी, टोयोटा जैसी कंपनियां शामिल रहीं। यह विचार-विमर्श 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में आयोजित होने वाले 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट से पहले पंजाब की अंतरराष्ट्रीय पहुंच का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो |PTI)

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की धरती साहस, लचीलापन, मेहनत, नवाचार और सामुदायिक साझेदारी के लिए जानी जाती है। उन्होंने जापानी उद्योग के साथ पंजाब के मजबूत और बढ़ते संबंधों पर जोर दिया और उन्होंने जापानी कंपनियों से पंजाब के औद्योगिक बदलाव के अगले चरण का हिस्सा बनने की अपील की। सीएम ने कहा पंजाब और जापान विश्वास, अनुशासन और दीर्घकालिक साझेदारी की मूल्यों को साझा करते हैं, जो राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

End of Feed