पंजाब में सड़क निर्माण का सबसे बड़ा अभियान शुरू; CM भगवंत मान का ऐलान- 44,920 किमी सड़कें बनेंगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी सड़क निर्माण परियोजना का ऐलान किया है। सरकार 44,920 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण 16,209 करोड़ रुपये की लागत से करेगी, जिसे अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले से ही 19 हजार किमी ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर काम जारी है।

Chandigarh News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी सड़क निर्माण परियोजना का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सरकार 44,920 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण 16,209 करोड़ रुपये की लागत से करेगी। इस प्रोजेक्ट को अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

bhagwant mann

पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजेक्ट (फाइल फोटो | PTI)

विश्वस्तरीय मानकों के साथ सड़कें तैयार होंगी

सीएम मान ने कहा कि नई सड़कों के निर्माण में पांच साल की मेंटेनेंस क्लॉज शामिल की गई है, ताकि सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहें। सड़कें विश्वस्तरीय सुरक्षा सुविधाओं, जैसे ल्यूमिनस लेन मार्किंग, एज मार्किंग, बेहतर साइन बोर्ड आदि से लैस होंगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाएगा।

End of Feed