पंचकूला में शर्मनाक घटना, बाथरूम में मोबाइल छिपाकर लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले धरे गए

पंचकूला में एक शर्मनाक घटना हुई है। यहां एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में कैमरा छिपाकर रखा गया था, जिसमें इस वॉशरूम का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट किए जा रहे थे। लड़कियों ने दो में से एक आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

हरियाणा के पंचकूला से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पंचकूला के पिंजौर में एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में मोबाइल फोन रखकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल में मोबाइल छिपाकर रखते थे और लड़कियों की वीडियो बनाते थे। दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप है। इस तरह से छिपकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक आरोपी की पीड़ित लड़कियों ने जमकर पिटाई भी कर दी।

Panchkula-toilet-Video

पंचकूला में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले की पिटाई

पीड़ित लड़कियों द्वारा आरोपी की पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पिंजौर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत दो के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल में मोबाइल कैमरा रखकर टॉयलेट आने-जाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाते थे।

End of Feed