पंजाब यूनीवर्सिटी के सीनेट इलेक्शन को मंजूरी, छात्रों का आंदोलन लाया रंग; जानें 2026 में कब होंगे चुनाव

यह घटनाक्रम छात्रों द्वारा सीनेट चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर किये जा रहे जोरदार प्रदर्शन के बीच हुआ है। यह चुनाव एक वर्ष से अधिक समय से नहीं हुआ है।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव सात सितंबर 2026 से चार अक्टूबर 2026 तक कराये जाएंगे।

चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई है। इसे राज्य के लिए शानदार जीत के तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह संस्थान केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है, बल्कि पंजाब की विरासत है। आंदोलन में भाग लेने वाले शिक्षकों, छात्रों और संकाय सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘भारी दबाव’ को झेला और महीने भर चले आंदोलन के दौरान अपना जज्बा नहीं टूटने दिया।

Panjab University Senate election schedule approved.

पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी

मान ने कहा कि छात्र, शिक्षक, संकाय सदस्य और सभी पंजाबी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने संघर्ष जारी रखा और अंततः उनका संघर्ष रंग लाया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव कार्यक्रम को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। उपराष्ट्रपति पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के कुलाधिपति भी हैं।

End of Feed