35 साल बाद 88 साल के शख्स की चमकी किस्मत, लॉटरी जीत बना करोड़पति

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 20, 2023, 01:31 PM IST

Mahant Dwarka Das Lottery Story: पंजाब के रहने वाले महंत द्वारका दास अब करोड़पति बन गए हैं। 88 साल के महंत पिछले 40 साल से लॉटरी खरीद रहे थे।

Mahant Dwarka Das Lottery Story: कहते हैं कि कब किसी किस्मत साथ दे जाए और कब दगा ऊपर वाले के हाथ में है। अगर यह कहावत सच ना होती तो पंजाब के डेराबस्सी में रहने वाले 88 साल के महंत द्वारका दास 35 साल पहले ही करोड़पति हो गए होते। वैसे तो वे महंत हैं लेकिन शौक लॉटरी खरीदने की भी थी। पिछले 40 साल से वो लॉटरी खरीदते आए। लेकिन किस्मत उनके ऊपर 19 जनवरी 2022 को मेहरबान हुई और वो पांच करोड़ की लॉटरी जीतने में कामयाब हुए। लॉटरी जीतने की खबर जब उन्हें मिली तो फूले नहीं समाए और कहा कि वो बहुत खुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि पांच करोड़ का क्या करेंगे तो जवाब था कि अपने दोनों बच्चों और डेरे को यह रकम दे दूंगा।

महंत द्वारका दास कहते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें पैसों रुपयों की जरूरत ही क्या है। लेकिन लॉटरी जीतने की खुशी है। कम से कम उनकी 40 साल की अनवरत कोशिश कामयाब हुई। भगवान ने भले ही 40 साल पहले उन पर कृपा भले ही ना बरसाई हो। इस उम्र में लॉटरी जीत उन्हें भरोसा हो गया है कि कहीं न कहीं दैवीय शक्ति तो जरूर है। अगर ऐसा ना होता तो लॉटरी वो इससे पहले भी जीत सकने में कामयाब हुए होते।

End of Feed