Kapurthala News: कपूरथला में अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, जबरन वसूली गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार; 9 देसी पिस्तौलें भी बरामद

कपूरथला पुलिस ने अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जबरन वसूली गिरोह से जुड़े सदस्य अमनदीप उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से कुल 9 देसी पिस्तौलें बरामद हुईं हैं। आरोपी स्थानीय गिरोहों को हथियार सप्लाई करता था। उसकी निशानदेही पर उसके साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Kapurthala News: पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने जबरन वसूली गिरोह से जुड़े अमनदीप उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। यह गैंग सुल्तानपुर लोधी के आसपास एक्टिव था। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 9 देसी पिस्तौंले बरामद की हैं।अमनदीप पर आरोप है कि वह गोलीबारी और जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय गिरोहों को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

आरोपी का एक साथी भी अरेस्ट

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास कुल 9 पिस्तौलें बरामद हुई है। कपूरथला पुलिस ने आरोपी अमनदीप से पूछताछ के दौरान ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को दो पिस्तौलें दी थीं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

End of Feed