Jalandhar: ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई बंद, 3 मरीजों की मौत से हड़कंप; अस्पताल पर उठे सवाल

पंजाब के जालंधर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से तीन मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Jalandhar Hospital Oxygen Shortage: पंजाब के जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां पर स्थित एक सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई में अचानक आई कमी के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की पुष्टि करते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय आनंद ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण तीन मरीजों की जान चली गई है।

Trauma Ward of Civil Hospital

सिविल अस्पताल का ट्रॉमा वार्ड

एसएमओ डॉ. विनय आनंद ने स्वीकार किया कि ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई में कुछ समय के लिए कमी जरूर आई थी, लेकिन इसे तुरंत दुरुस्त कर दिया गया था। उनका कहना है कि तीनों मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं, बल्कि उनकी गंभीर बीमारियों के कारण हुई है। मृतकों में एक मरीज को सांप ने काटा था, जबकि एक अन्य मरीज टीबी से पीड़ित था। वहीं, दूसरी ओर मृतकों के परिजनों का आरोप है कि उनके मरीज की तबीयत में पिछले दो दिनों से लगातार सुधार हो रहा था और वह रिकवर कर रहा था। लेकिन शाम करीब 7 बजे अचानक मशीन बंद हो गई, जिससे मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और अंततः उसकी मौत हो गई।

End of Feed