IPS वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में एक्शन, इन अधिकारियों पर केस दर्ज

चण्डीगढ़ में दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. ​​कुमार की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मृतक के सुसाइड नोट में नामित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

चण्डीगढ़ : हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से बताया गया कि अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 108 आरडब्ल्यू 3(5) बीएनएस और 3(1)(आर) पीओए (एससी/एसटी) अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ सेक्टर पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

IAS officer Amneet P Kumar Suicide Case

आईपीएस वाई. पूरन कुमार सुसाइड मामले में कार्रवाई (फोटो-ट्विटर)

बता दें कि हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर गोली मारकर जान दे दी थी। घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार घर पर मौजूद नहीं थीं। वह हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं और इस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर थीं। वह वर्तमान में विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव के पद पर तैनात हैं।

End of Feed