पंजाब में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले गए

चडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से 5 से 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ , पंजाब , हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से अगले 4 दिन तक चंडीगढ़ , पंजाब , हरियाणा, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 5 अक्टूबर से पंजाब के वेस्टर्न पार्ट से बारिश शुरू होगी और 6-7 को भी लगातार जारी रहेगी। इसी प्रकार हरियाणा में भी रविवार को येलो और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 से 7 अक्टूबर के बीच पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर , भटिंडा और मानसा में हैवी रेनफॉल होगा।

Punjab Weather

पंजाब का मौसम (फोटो-Twitter)

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात मध्य प्रदेश में अभी मानसून का असर है। पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) भी एक्टिव है, जिसकी वजह से मूसलाधार की संभावना है। निचले हिस्सों में पश्चमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed