विवादों में हरियाणा की लैंड पूलिंग पॉलिसी, AAP ने CM और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2025, 04:12 PM IST

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार की नई ई-भूमि नीति को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP का कहना है कि यह नीति किसानों की जमीनें सर्कल रेट से कम दामों पर खरीदकर दलालों और बिल्डरों को फायदा पहुंचा रही है। किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा और सरकार पारदर्शिता के नाम पर जमीन हड़पने की साजिश कर रही है।

हरियाणा में भाजपा सरकार की नई ई-भूमि नीति को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर किसानों की जमीन छीनने का आरोप लगया है। AAP का कहना है कि यह नीति सिर्फ उनकी जमीनें छीनने का ही काम नहीं कर रही, बल्कि उनकी पहचान, आजीविका और पीढ़ियों के अधिकार को भी निगल रही है। AAP का आरोप है कि कागजी विकास के नाम पर शुरू की गई इस योजना ने दरअसल दलालों और बिल्डरों के लिए खुला लूटखसोट का रास्ता बना दिया है।

Anurag dhandha aap

हरियाणा में लैंड पूलिंग पॉलिसी पर AAP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

AAP ने आरोप लगाया है कि सरकार उनकी जमीनें सर्कल रेट से भी नीचे खरीद रही है। 10 एकड़ से कम जमीन वाले 90 फीसद किसानों को इस प्रक्रिया से बाहर रखकर उन्हें दलालों के भरोसे छोड़ दिया गया है। जबकि बाजार मूल्य सर्कल रेट से तीन से चार गुना ज्यादा है। आरोप है कि किसानों को वाजिब मुआवजा तक नहीं मिल रहा। AAP का कहना है कि सरकार के दावों के विपरीत यह नीति पारदर्शी नहीं है, बल्कि किसानों की जमीन हड़पने का एक षड्यंत्र है।

End of Feed