Haryana Krishi Vikas Mela : 8 से 10 अक्टूबर तक लगेगा 'हरियाणा कृषि विकास मेला', अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां लगाएंगी चार चांद

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 8 से 10 अक्टूबर तक 'हरियाणा कृषि विकास मेला' आयोजित किया जाएगा। इस मेले में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां और एग्जीबिटर्स अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

मुख्य बातें

  • हिसार में 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'हरियाणा कृषि विकास मेला'
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 अक्टूबर को मेले के उद्घाटन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 अक्टूबर को मेले के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता
  • सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आज प्रदेश के मेहनती किसान छू रहे ऊंचाइयां

haryana krishi vikas mela will held on 8 to 10 october in hisar

हिसार में लगेगा हरियाणा कृषि विकास मेला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व और दूरगामी सोच के चलते प्रदेश सरकार किसानों के कल्याणार्थ नई-नई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के धरातल पर बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का नतीजा है कि प्रदेश के मेहनती किसान कृषि क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहे हैं। कृषि प्रधान राज्य होने की वजह से प्रदेश का पूरा फोकस किसानों और कृषि से जुड़े विविध कार्यक्रमों पर रहता है। सरकार की ओर से किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी देने और किसानों के कृषि उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 8 से 10 अक्टूबर, 2023 तक 'हरियाणा कृषि विकास मेला' आयोजित किया जाएगा।

End of Feed