पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड का हार्ट अटैक से निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड का शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड का शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि बंगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक सूंड 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में तरनतारन में थे। वड़िंग ने 'फेसबुक' पर लिखा, "वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक तरलोचन सिंह जी (जो तरनतारन उपचुनाव के लिए अथक परिश्रम कर रहे थे) दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Former Congress MLA Tarlochan Singh Sund Death

कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड का हार्ट अटैक से निधन (फोटो-Twitter)

उन्होंने कहा कि सूंड के निधन के कारण रविवार को होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। सूंड 2002 और 2012 के विधानसभा चुनावों में बंगा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गये थे। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी सूंड के निधन पर दुख व्यक्त किया।

End of Feed