Famous Temple in Chandigarh: नए साल पर अगर आप अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ या इसके आस-पास के क्षेत्र में मौजूद हैं तो यहां के पंचकूला के प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन जरूर करें। इस मंदिर का इतिहास बहुत ही प्रभावशाली और मान्यताओं से भरा हुआ है। मां की ख्याति इतनी है कि यहां पर चैत्र और आश्विन मास के नवरात्रों में कई राज्यों से लाखों भक्त पहुंचते हैं। यहां पर लोग माता से अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए आशीर्वाद लेते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से माता मनसा देवी से मांगी गई हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
माता मनसा देवी मंदिर
