Panchkula: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना भी आरोपी

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के खिलाफ हरियाणा के पंचकूला में उनके बेटे की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में मुस्तफा और रजिया के साथ उनकी बेटी और पुत्रवधू को भी आरोपी बनाया गया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

FIR on Haryana Ex DGP: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व डीजीपी (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। यह FIR थाना एमडीसी, पंचकूला में धारा 103(1) और 61 BNS के तहत दर्ज की गई है।

fir ex dgp md mustafa news

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार पर बेटे की हत्या का आरोप

मौत के बाद सामने आया था वीडियो

16 अक्टूबर 2025 की रात अकील अख्तर अपने घर में मृत पाया गया था। परिवार ने दावा किया था कि उनकी मौत दवाइयों की ओवरडोज से हुई। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर अकील का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी।

End of Feed