Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में 5 जनवरी तक शीतलहर, घने कोहरा के साथ कोल्‍ड डे का अलर्ट, जानें सोमवार का मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:04 PM IST

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र इस समय घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक के लिए शीतलहर, घनी धुंध और कोल्‍ड डे का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ घनी धुंध और हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में नजर आया। यहां पर न्‍यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ 5 जनवरी तक रहेगा घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में
  • सोमवार को चंडीगढ़ का न्‍यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, छाई रही धुंध
  • 7 जनवरी के बाद से लोगों को मिल सकती है ठंड से थोड़ी राहत

Chandigarh Weather: उत्तर पश्चिमी से चल रही हवाओं के कारण एक बार फिर से चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा के लिए शीतलहर, घनी धुंध और कोल्‍ड डे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह चंडीगढ़ में घनी धुंध छाई रही। शहर के कई इलाकों में धुंध की वजह से दृश्यता 30 से 50 मीटर के बीच में रही। धुंध और शीतलहर की वजह से न्‍यनतम पारा भी सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 16 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं न्‍यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को धूप निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली।

Chandigarh Weather

सुबह के समय चंडीगढ़ में छाया कोहरा

सोमवार को घनी धुंध की वजह से सड़क पर मात्र कुछ फुट दूर मौजूद वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे थे। जिसकी वजह से वाहन सड़कों पर दौड़ने की जगह रेंगते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए चंडीगढ़ में घना कोहरा, शीतलहर और भीषण ठंड की संभावना जताई है। इस दौरान चलने वाली शीतलहर के कारण न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी सुबह और शाम घनी धुंध छाई रहेगी। हालांकि दोपहर में मौसम साफ रहेगा।

End of Feed