Chandigarh Free Solar Plant: 500 स्क्वायर फीट वाले घरों की छत पर मुफ्त में लगेगा सोलर प्लांट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:52 PM IST

Chandigarh Free Solar Plant scheme: चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। घर एवं इमारतों की छत पर लगाए जाने वाले सोलर प्लांट का विवाद सुलझ गया है। जेईआरसी ने आवासीय इमारतों की छतों पर मुफ्त सोलर प्लांट लगाए जाने की योजना को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही टेंडर निकाल इमारतों की छत पर सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। एक निश्चित अवधि के बाद सोलर प्लांट प्रापर्टी मालिक का हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेईआरसी ने मुफ्त सोलर प्लांट लगाने की दी मंजूरी
  • आवासीय छत पर प्लांट लगने पर 3.23 रुपए प्रति यूनिट मिलेगी बिजली
  • कंपनी प्रॉपर्टी ऑनर को 15 साल तक देगा पैसा


Chandigarh Roof Solar Plant: ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) ने ग्रीन एवं क्लीन एनर्जी को लेकर चंडीगढ़ में आवासीय इमारतों की छत पर मुफ्त में सोलर प्लांट लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। चंडीगढ़ रिन्युएबल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (क्रेस्ट) ने जेईआरसी के समक्ष याचिका दायर कर कहा था कि घरेलू उपभोक्ताओं को ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप (जीसीआरटी) पावर प्रोजेक्ट इंस्टॉल करने की मंजूरी मिली। यह रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेस कंपनी (रेस्को) के बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल के माध्यम से होगा। क्रेस्ट, यूटी के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की एग्जीक्यूटिंग एजेंसी के तौर पर काम करती है।

chandigarh roof solar plant

छत पर लगा सोलर प्लांट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्रेस्ट का कहना है कि जेईसीआरसी ने रेस्को मॉडल के क्रियान्वयन की मंजूरी दे दी है। अब चंडीगढ़ आवासी घरों में रेस्को मॉडल पेश करने वाला देश का पहला शहर हो जाएगा। इससे शहर में सोलर ऊर्जा को काफी बढ़ावा मिलने वाला है। घरेलू इलाकों में सोलर पावर प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने 500 वर्ग गज और उससे अधिक के क्षेत्र के घरों में रूफटॉप पावर प्लांट लगाना अनिवार्य किया था। अब नए मॉडल के अनुसार हाउस ओनर को 5 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने के लिए सिफ 500 स्क्वायर फीट जगह होनी चाहिए।

End of Feed