हरियाणा एडीजीपी की आत्महत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने संभाली कमान; 6 सदस्यीय SIT का किया गठन

चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की संदिग्ध आत्महत्या की जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें 3 IAS और 12 IPS अधिकारी शामिल हैं। परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी है और मामले पर राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव बढ़ गया है।

ADGP Y Puran Kumar Death Investigation: चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की संदिग्ध आत्महत्या की जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। विशेष जांच दल (SIT) के सदस्यों में समिति का नेतृत्व IGP, UT चंडीगढ़, पुष्पेंद्र कुमार, IPS कर रहे हैं। अन्य सदस्यों में कनवरदीप कौर, IPS, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, UT चंडीगढ़; KM प्रियांका, IPS, SP/सिटी; चरणजीत सिंह वीरक, CPS, DSP/ट्रैफिक; गुरजीत कौर, CPS, SDPO/साउथ; और इंस्पेक्टर जैवीर सिंह राणा, SHO/PS-11 (वेस्ट), नंबर 693/CHG शामिल हैं।

Chandigarh Police Forms 6-Member SIT (Photo: ANI)

चंडीगढ़ पुलिस ने 6 सदस्यीय एसआईटी का किया गठन (फोटो: एएनआई)

जानकारी के मुताबिक, घटना के तीन दिन बाद भी पूरन कुमार का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। उनके शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा। परिवार की सहमति से अब PGI के डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा, क्योंकि पहले सेक्टर-32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का बोर्ड परिवार को स्वीकार्य नहीं था। इस बीच, वाई पूरन कुमार की बड़ी बेटी अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंच गई। घटना से जुड़े मामलों में पुलिस ने वाई पूरन कुमार की पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज की है।

End of Feed