चंड़ीगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में संगठित ड्रग्स गिरोह पर एक साथ छापेमारी की है। इस विशेष अभियान में कुल 12 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए। चंड़ीगढ़ पुलिस ने बताया कि इंटरस्टेट ड्रग तस्करी के बड़े गैंग पर कार्रवाई की गई है।
सांकेतिक फोटो ः Istock
मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से करीब 6 करोड़ रुपये की कीमत की 1.2 किलोग्राम कोकीन करीब ढाई करोड़ रुपये की कीमत की 476 ग्राम हीरोइन और 2.01 ग्राम आइस बरामद 26 लाख रुपये नकदी और सोने के गहने भी बरामद किये गए हैं। तस्कर मुख्य तौर पर दिल्ली और पंजाब से ड्रग्स की सप्लाई ट्राईसिटी और आसपास के एरिया में करते थे।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दाम पर बेचा जाता था। पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाशी शुरू कर दी है।
