Chandigarh: बलटाना में चाकू से गला रेत महिला की हत्या, पड़ोसी पर शक, परिवार समेत फरार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:33 PM IST

Chandigarh: एकता विहार कॉलोनी में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्‍या का यह शक पड़ोसी पर जा रहा है। घटना के बाद से पड़ोसी अपनी पत्‍नी और बेटी के साथ फरार है। पुलिस ने दंपत्ति को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई है। एक टीम को अंबाला भेजा गया है। जबकि एक-एक टीम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वीरवार रात को घर में मिला महिला का शव, बाहर से बंद था ताला
  • घटना के बाद से पड़ोसी अपनी पत्‍नी और बेटी के साथ फरार
  • हत्‍या के कारणों का अभी नहीं चल पाया पता, पड़ोसी पर हत्‍या का शक

Chandigarh: जीरकपुर की एकता विहार कॉलोनी में एक महिला की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्‍या की यह घटना वीरवार रात की है। वारदात के समय मृतक महिला घर में अकेली थी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय गायत्री देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हत्‍या में पुलिस का शक मृतका के पड़ोसी पर है। घटना के बाद से ही पड़ोसी दंपत्ति अपनी चार माह की बेटी के साथ फरार है। पुलिस ने दंपत्ति को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई है। एक टीम को अंबाला भेजा गया है। जबकि एक-एक टीम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर जांच कर रही है।

Chandigarh News

चंडीगढ़ में गला रेत कर महिला की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

महिला का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला था, बाहर से ताला लगा हुआ था। इस हत्‍या की जानकारी मिलने के बाद जीरकपुर के डीएसपी विक्रम बराड़ ने भी एसएचओ दीपइंदर बराड़ के साथ मिलकर घटनास्थल का जायजा लिया। शुक्रवार को शव का पोस्‍टमार्टम कराकर डेराबस्सी अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। हत्‍या के इस मामले में पुलिस ने मृतका गायत्री देवी के पति राज बहादुर के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

End of Feed