Chandigarh: चंडीगढ़ से सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि ठंड शुरू होते ही ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस लिस्ट में चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों में चलने वाली 3 ट्रेनें भी शामिल हो गई हैं। रेलवे ने चंडीगढ़ से संचालित इन तीनों ट्रेनों को अगले कई सप्ताह के लिए रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, इन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने टिकट काउंटर्स से टिकट बुक करा रखी है, उन्हें काउंटर पर जाकर अपनी टिकट कैंसिल करानी होगी, वहीं ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों का पैसे अपने आप उनके अकाउंट में रिफंड हो जाएगा। यात्रियों को किसी तरह का कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा।
चंडीगढ़ से चलने वाली तीन ट्रेनें हुई रद्द
बता दें कि, उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी माह तक घनी धुंध पड़ती है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। इससे ट्रेनों की रफ्तार भी कम पड़ जाती है और ट्रेनों की देरी के कारण सभी ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ जाता है। इन ट्रेनों की आवाजाही में देरी से यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए रेलवे बोर्ड ने यात्री की सहुलियत को ध्यान में रखकर एक दिसंबर से फरवरी तक के लिए रद्द कर दी है।
