Chandigarh: चंडीगढ़ में ज्‍वेलर से ठगी, शातिरों ने सोना खरीद दुकानदार को ऐसे लगाई चपत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:46 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ में शातिर ठगों ने शॉपिंग के बहाने एक ज्‍वेलर से ठगी कर ली। आरोपियों ने दुकान से करीब 41 हजार रुपये की गोल्ड रिंग और इयर रिंग खरीदा और फिर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने का मैसेज दिखाकर फरार हो गए, लेकिन दुकानदार को पैसे नहीं मिले। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो आरोपियों ने दुकानदार से की थी करीब 41 हजार की खरीददारी
  • आरोपियों ने दुकानदार को ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर देने का मैसेज भी दिखाया
  • पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रहे आरोपियों की तलाश

Chandigarh: त्‍योहार के इस मौसम में लोग खरीददारी करने में जुटे हैं। जिसकी वजह से सड़क से लेकर दुकान तक में भीड़ नजर आ रही है। इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए ठग भी सक्रिय हो गए हैं। शातिर ठग आम लोगों से लेकर दुकानदार तक को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही ठगी का एक मामला चंडीगढ़ के समाधि गेट बाजार से सामने आया है। चंडीगढ़ में बाजार में ज्लेवर से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग यहां पर एक ज्वेलर को खरीदारी के बहाने हजारों की चपत लगा गए।

Chandigarh News

दुकानदार से हजारो की ठगी (Representative Image)

ठगों ने दुकानदार से 41 हजार रुपये कीमत की गोल्ड रिंग और इयर रिंग खरीद और इसका पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से करने का मैसेज दिखा वहां से फरार हो गए। पीड़ित काफी देर तक आरोपियों द्वारा भेजे पैसे आने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो आरोपितों के खिलाफ मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर अब आरोपितों की तलाश में जुटी है।

End of Feed