Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में शीतलहर, कोहरा और ठिठुरन का ट्रिपल अटैक, हाड़ कंपा रही ठंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 09:37 PM IST

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ के लोग इस समय शीतलहर, कोहरा और ठिठुरन का ट्रिपल अटैक झेल रहे हैं। ठंड की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने नए साल के साथ कड़ाके की ठंड शुरू होने की चेतावनी दी है। 29 दिसंबर की रात को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में एकबार फिर से बड़ा बदलाव होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्‍यूनतम 7.5 डिग्री रहा
  • 29 दिसंबर की रात को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में होगा बड़ा बदलाव
  • धुंध और कोहरे के कारण ट्रेन और फ्लाइट्स का भी शेड्यूल बिगाड़ा

Chandigarh Weather Update: बीते कुछ दिनों से चंडीगढ़ समेत पूरा उत्‍तर भारत शीतलहर, कोहरा और ठिठुरन के ट्रिपल अटैक से कांप रहा है। ठंड की वजह से शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आते हैं। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी इस ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने नए साल के साथ कड़ाके की ठंड शुरू होने की चेतावनी दी है। चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्‍यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है।

Chandigarh weather update (1)

चंडीगढ़ में शीतलहर, कोहरा और ठिठुरन का ट्रिपल अटैक

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह धुंध छाई रहेगी। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन 29 दिसंबर की रात से मौसम में एकबार फिर से बड़ा बदलाव होगा। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों में जमकर बर्फबारी और चंडीगढ़ समेत कुछ मैदानी इलाकों में हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान है। इससे ठंड का प्रकोप में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ सर्दी में आने वाले उस तूफान को कहता है, जो वायुमंडल की ऊंची तहों में अंडमान सागर और भूमध्य सागर से नमी एकत्रित कर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी और वर्षा करता है।

End of Feed