Chandigarh: पंजाब का हर गांव हुआ डिजिटल, घर बैठे मोबाइल एप से ऐसे करें पानी व राजस्व का भुगतान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 09:16 PM IST

Chandigarh: पंजाब के ग्रीमाण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास के लिए राज्‍य सरकार एम-ग्राम सेवा एप लॉन्च करने जा रही है। इस एप की मदद से ग्रामीण घर बैठे पानी और राजस्व संबंधी सरकारी सेवाओं का भुगतान कर सकेंगे। इस एप का अभी तक श्री आनंदपुर साहिब के 85 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • एम-ग्राम सेवा एप का अभी 85 गांवों में चल रहा था ट्रायल
  • यह एप श्री आनंदपुर साहिब में दिसंबर 2021 में हुआ था लॉन्च
  • इसी माह पूरे राज्‍य में लॉन्च होगा एम-ग्राम सेवा एप


Chandigarh: पंजाब की आप पार्टी की सरकार ने ग्रीमाण क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास के लिए बड़ी पहल की है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब पानी और राजस्व संबंधी सरकारी सेवाओं का भुगतान करने के लिए जिला मुख्‍यालय का चक्‍कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोग घर बैठे ही मोबाइल एप के जरिए इन सभी सरकारी सेवाओं के लिए भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पंजाब सरकार एम-ग्राम सेवा एप ला रही है। इस एप का अभी तक श्री आनंदपुर साहिब के 85 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्‍ट सफल रहा। अब इस योजना को पूरे राज्‍य में लंच किया जाएगा।

M Gram Sewa App

एम-ग्राम सेवा एप इसी माह होगा लॉन्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चंडीगढ़ में इस योजना की जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के जल आपूर्ति और सफाई मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि, पंजाब सरकार के इस एम-ग्राम सेवा एप सेवा को जल्‍द शुरू किया जाएगा। जिसके बाद राज्‍य के सभी गांव के लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। जल आपूर्ति मंत्री ने बताया कि, श्री आनंदपुर साहिब में इस एप का पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह से सफल रहा है। इससे नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आया है।

End of Feed