Chandigarh में कोई मांगे रिश्वत तो घुमाएं यह नंबर, तुरंत होगा एक्शन, पहचान भी रहेगी गुप्त

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 10:25 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ में भ्रष्‍टाचार और रिश्‍वतखोरों पर लगाम लगाने के लिए यूटी प्रशासन ने बड़ी पहल की है। चंडीगढ़ में अगर आपसे कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगे तो तुरंत यूटी प्रशासन द्वारा जारी नंबर 8360817378 पर शिकायत करें। आपकी शिकायत पर विजिलेंस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान भी पूरी तरह से गुप्‍त रखी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूटी प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों की शिकायत के लिए जारी हुआ नंबर
  • इस नंबर पर होने वाली शिकायत को विजिलेंस सीक्रेटरी खुद करेंगे मॉनिटर
  • शिकायत के तुरंत बाद होगा एक्‍शन, शिकायतकर्ता की पहचान नहीं होगी उजागर

Chandigarh: चंडीगढ़ में भ्रष्‍टाचार और रिश्‍वतखोरों पर लगाम लगाने के लिए यूटी प्रशासन ने बड़ी पहल की है। चंडीगढ़ में अब अगर आपसे कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता है या फिर बेवजह फाइल को अटकाए रखता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब इसकी शिकायत डायरेक्‍ट उच्‍च अधिकारियों से कर सकते हैं। आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी और सबसे बड़ी बात यह कि, आपकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। इसलिए बगैर किसी डर के आप निश्चित होकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। इस तरह की शिकायत के लिए यूटी प्रशासन द्वारा नंबर 8360817378 जारी किया गया है। आप इस नंबर पर फोन कॉल कर या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।

Chandigarh News

चंडीगढ़ में रिश्‍वतखोरों पर लगेगी अब लगाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, चंडीगढ़ में भ्रष्‍टाचार की शिकायत के लिए इससे पहले भी कई नंबर जारी किए गए हैं, लेकिन ये नंबर या तो विभागीय स्‍तर पर कार्य करते हैं या फिर विजिलेंस में नि‍चले स्‍तर पर कार्य करने वाले अधिकारी जांच की जिम्‍मेदारी उठाते हैं। इन नंबरों पर कॉल करने वालों की शिकायत रहती है कि, उनकी समस्‍या पर सुनवाई नहीं हुई, साथ ही उनका पहचान भी उजागर होने का डर रहता है। इसलिए अब ऐसा फोन नंबर जारी किया गया है, जिसको सीधे विजिलेंस सीक्रेटरी मॉनिटर करेंगे। इस नंबर के अलावा ई-मेल आईडी sspvigc.chd@nic.in या vigilance-chd@nic.in पर भी लोग शिकायत कर सकेंगे।

End of Feed