Chandigarh: वाहनों की फर्जी आरसी बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तरीका जान पुलिस भी हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:41 PM IST

Chandigarh: वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक अंतराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 फर्जी आरसी और एक पिस्‍तौल बरामद की है। यह गिरोह वाहनों की जाली आरसी, इंजन व चैसी नंबर बदल कर फर्जी तरीके से वाहनों को बेचने का कार्य करता था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कई राज्‍यों में सक्रिय था फर्जी आरसी बनाने वाला यह अंतराष्ट्रीय गिरोह
  • आरोपियों के पास से पुलिस को मिली अलग-अलग राज्यों के 32 फर्जी आरसी
  • यह गिरोह टोटल लास गाड़ियों के इंजन व चैसी नंबर से बनाता था जाली आरसी

Chandigarh: चंडीगढ़ और मोहाली में सक्रिय वाहनों के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने वाले एक अंतराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार कर इनके पास से अलग-अलग राज्यों की 32 फर्जी आरसी भी बरामद की है। इन आरोपितों की पहचान राजस्‍थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हीरा सिंह, सुरिंदर सिंह उर्फ सिद्धू, खविंदर सिंह उर्फ नोनी और उत्‍तराखंड के अलमोड़ा जिले के रहने वाले हरीश सिंह महरा के तौर पर हुई है। ये सभी आरोपी मोहाली और जीरकपुर में किराए का माकान लेकर रह रहे थे।

Chandigarh crime

आरोपियों के वाहन की जांच करती मोहाली पुलिस

पुलिस ने सबसे पहले आरोपी हीरा सिंह और हरीश सिंह को दबोचा। जिसके बाद पूछताछ के आधार पर इनके दो साथियों सुरिंदर सिंह उर्फ सिद्धू और लखविंदर सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के दो बदमाश अभी भी फरार हैं। इनमें से एक की पहचान अमित कुमार व दूसरे की अंकुश के तौर पर की गई। इन आरोपियों की पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

End of Feed