Chandigarh Mayor Election: रिटर्निंग अफसर ने माना बैलेट पेपर पर लगाया क्रॉस, SC में कल फिर सुनवाई

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने BJP पर धांधली के आरोप लगाए थे। भाजपा का मेयर चुने जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका लगाई गई थी

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरह से दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। दोनों दलों ने मेयर पर धांधली का आरोप लगाया था। जिसपर सीजेआई डीवाई चंद्रचुड़ चुनाव अधिकारी पर भड़क गए। इस दौरान मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीहा पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पाणी की और कहा कि मेयर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीहा पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। वह चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे थे।

anil masih

ऑफिसर अनिल मसीह

सुप्रीम कोर्ट में जब रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से बेंच ने पूछा कि क्या उन्होंने बैलट पेपर पर क्रोस किया तो इनसपर रिटर्निंग ऑफिसर रहे अनिल मसीह ने कुबूल किया कि उन्होंने ऐसा किया था। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी के मेयर प्रत्याशी ने आकर बैलट पेपर फाड़ा था। बेंच ने जब पूछा कि उन्होंने कॉस क्यों लगाया तो इसपर उन्होंने कहा कि वह पेपर पर निशान देने की कोशिश कर रहे थे।

End of Feed