Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर पद के लिए AAP-कांग्रेस आए साथ, BJP का चुनावी गणित खराब

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मेयर चुनाव मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस ने आम आदमी के मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से जुड़ी चौकाने वाली खबर आई है। 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस और AAP मिलकर मैदान में उतरेगी। कांग्रेस ने आम आदमी के मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है। मेयर के लिए आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी मैदान में होगी तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी।

Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव

सीनियर डिप्टी मेयर-डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस का दावा

दरअसल, 18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के मिलकर मैदान में उतरने का बड़ा फैसला किया है। अब 'आप' और कांग्रेस पार्टी मिलकर मेयर का चुनाव लड़ेगी। इसमें तय हुआ है कि ज्यादा सीटों वाली आम आदमी पार्टी मेयर पद का प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का चयन करेगी।

End of Feed