Chandigarh: जिम से कसरत कर घर पहुंचे व्यक्ति के मुंह से निकलने लगा झाग, जहर देने का अंदेशा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 05:57 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्‍टर-29 में एक व्‍यक्ति की जिम से घर पहुंचने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा कि जिम से घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही व्‍यक्ति के मुंह से झाग निकलने लगी। इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा जहर देकर हत्‍या करने का अंदेशा जताया गया है। वहीं, पुलिस सुसाइड और हत्‍या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्‍सरसाइज कर घर पहुंचने के कुछ देर बाद मुंह से आने लगा झाग
  • परिजनों ने जताया जहर देकर व्यक्ति की हत्या करने का अंदेशा
  • पुलिस हत्या और सुसाइड, दोनों एंगल से कर रही है मामले की जांच

Chandigarh News: चंडीगढ़ में जिम में एक्सरसाइज कर घर पहुंचे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रविवार शाम को शहर के सेक्टर-29 में घटी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे जहर से मौत का अंदेशा है। परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का अंदेशा जताया है, हालांकि अभी किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। रविवार को शव का जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम किया गया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अभी जहर से मौत का अंदेशा है। मृतक ने जहर लेकर सुसाइड किया है या उसे जहर देकर हत्या की गई। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

dies in Chandigarh

जिम से घर पहुंचते ही हुई व्यक्ति की मौत

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-29 में व्यक्ति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि परिजन विक्रम को लेकर जीएमसीएच-32 चले गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो वहां पता चला कि डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए।

End of Feed