Punjab: सरहिंद स्टेशन पर टला बड़ा हादसा; अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अमृतसर सहरसा गाड़ी संख्या 12204 गरीब रथ ट्रेन में पंजाब के सरहिंद स्टेशन के करीब शनिवार सुबह आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। रेलवे अधिकारियों ने तेजी से यात्रियों को सुरक्षित रूप से अन्य डिब्बों में शिफ्ट किया। राहत की बात यह रही कि आग पर काबू पा लिया गया और किसी की जान नहीं गई।

Punjab Train Fire: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) की एक बोगी में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, 19 नंबर कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

greeb rath train fire sarhind station news

आग की चपेट में आई बोगी

जैसे ही धुआं उठता दिखा, लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाई और ट्रेन को तुरंत रोका। उसी समय रेलवे अधिकारियों ने फुर्ती दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से अन्य डिब्बों में शिफ्ट किया। राहत की बात यह रही कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। अफरातफरी में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

End of Feed