Amritsar Accident: अमृतसर में श्रद्धालुओं से भरी बस टावर से भिड़ी, छत पर बैठे 3 यात्रियों की मौत

अमृतसर में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर श्री मुक्तसर साहिब वापस जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस की छत बीआरटीएस टावर से टकरा ने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। ये यात्री बस की छत पर सवार थे।

Amritsar Bus Accident: पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी बस की छत एक बीआरटीएस टावर के लैंटर से टकरा गई। जिससे बस की छत पर बैठे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह बस गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर श्री मुक्तसर साहिब वापस जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। इस दौरान बस की छत पर करीब 8 से 10 यात्री बैठे थे।

amritsar accident

अमृतसर में बस हादसा (ANI)

अमृतसर में कहां हुआ बस हादसा?

अमृतसर पूर्व के एसीपी डॉ. शीतल कुमार ने बताया कि करीब 9 बजे हमें सूचना मिली कि एक बस श्री मुक्तसर साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर बाबा बुड्ढा साहिब आई। जहां से दर्शन के बाद लौटते समय अल्फा वन मॉल के पास बीआरटीएस लेन पर बस की छत बीआरटीएस टावर से टकरा गई। जिससे तीन लड़कों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed