अमृतसर : हल्का उत्तरी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप पर पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्हें पिछले दिनों गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बयान देने को लेकर पार्टी से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। पार्टी हाईकमान उनके इस कृत्य से काफी नाराज था, लिहाजा उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विधायक कुवंर विजय प्रताप (फाइल फोटो)
कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया का किया था बचाव
मजीठिया की गिरफ़्तारी पर कुंवर विजय प्रताप ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर अरेस्टिंग प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा था मजीठिया जब जेल में थे तो मान साहब ने कोई जांच नहीं कराई। कोई पूछताछ नहीं हुई। उन्हें बेल लेने दिया गया। लिहाजा, विक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस एक्शन पर सवाल करने कुंवर विजय प्रताप को महंगा पड़ गया।
इस बड़े फैसले से भगवंत मान सरकार का साफ़ संदेश है कि ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी। ड्रग्स के खिलाफ एक्शन पार्टी की विचारधारा, जो इसमें रुकावट डालने की कोशिश करेगा पार्टी में उसकी कोई जगह नहीं है। ये फैसला आम आदमीं पार्टी की PAC ( Political affairs committee) की ओर से लिया गया है।
