चंडीगढ़ : अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन से नाराज लोगों ने कर्मचारियों पर किया पथराव, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि हाउसिंग बोर्ड के जिन मकानों में नियमों की अवहेलना करके निर्माण कार्य किए गए हैं बालकनी में अतिक्रमण किया गया है या पिलर हटाए गए हैं उसको ठीक किया जाए।

चंडीगढ़ : अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और अवैध निर्माण हटा रहे हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों पर पथराव भी किया। इस पथराव में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार घायल भी हो गए। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके लेकिन जैसे ही चंडीगढ़ प्रशासन की में पहुंची और एक्शन शुरू हुआ उसके बाद लोगों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस कर्मियों के साथ जमकर धक्का मुक्की भी हुई।

चंडीगढ़ : अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन से नाराज लोगों ने कर्मचारियों पर किया पथराव, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

अतिक्रमण पर एक्शन

दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि हाउसिंग बोर्ड के जिन मकानों में नियमों की अवहेलना करके निर्माण कार्य किए गए हैं बालकनी में अतिक्रमण किया गया है या पिलर हटाए गए हैं उसको ठीक किया जाए। इन्हीं आदेशों की पालना करवाने के लिए लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ के सेक्टर 45 में चंडीगढ़ प्रशासन ने तोड़फोड़ अभियान चलाया था, लेकिन जैसे ही प्रशासन की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर 45 ए में पहुंची और कार्रवाई शुरू की लोगों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर पथराव कर दिया लोगों ने कहा कि वह पिछले कई सालों से यहां पर रह रहे हैं।

End of Feed