चंदौली सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Chandauli Loksabha Election 2024: सातवें चरण में यूपी की चंदौली सीट सहित 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। आइए आज आपको चंदौली लोकसभा सीट पर मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी दें-

Chandauli Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण के चुनाव होने हैं। सभी सात चरणों में यूपी में लोकसभा चुनाव हुए हैं। यूपी की 13 सीटों पर होने वाले मतदान में चंदौली लोकसभा सीट भी शामिल है। चंदौली वाराणसी के साथ सटा हुआ जिला है। वाराणसी से सटे होने के कारण इस जिले का महत्व और बढ़ जाता है। चंदौली संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें आती है। इसमें मुगलसराय, अजगरा, शिवपुर, सकलडीहा और सैयदराजा विधान सभा सीट शामिल है। पिछले दो लोकसभा चुनाव से चंदौली लोकसभा सीट पर बीजेपी के डॉ महेंद्र नाथ पांडे जीत हासिल करके सांसद बन रहे हैं। इस बार वह तीसरी बार सांसद बनने की रेस में शामिल हुए हैं। चंदौली लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 1957, 1962, 1971, 1984 में कुल चार बार जीत मिली है। वहीं भाजपा को सबसे अधिक बार यानी कुल 5 बार 1991, 1996, 1998, 2014 और 2019 जीत मिली थी। अब देखना ये है कि इस बार चंदौली लोकसभा सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार की किस्मत का सिक्का चलता है।

Chandauli Loksabha Election 2024.

चंदौली लोकसभा चुनाव 2024

चंदौली लोकसभी सीट

End of Feed