चमोली टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत, अभी भी कई मजदूर फंसे; NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Accident: चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा घुसने से कई मजदूर अंदर फंस गए। जिनमें से 19 मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 7 को मृत घोषित कर दिया गया।

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बड़ा हादसा हो गया। यहां टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (THDC) की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा घुस गया, जिससे कई मजदूर अंदर फंस गए। इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है और कई मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

chamoli tunnel

चमोली में बड़ा टनल हादसा

अस्पताल लाए गए 19 लोगों में 7 की मौत

अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग से अब तक 19 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जिन्हें इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने इनमें से 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 13 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टर के अनुसार, 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

End of Feed