ओडिशा में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया CGST अधिकारी, 27 सदस्यीय टीम ने मारा छापा

CBI Raid Balasore: ओडिशा के बालासोर में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST विभाग के सुपरिटेंडेंट ओम प्रकाश नायक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

CBI Raid Balasore: ओडिशा के बालासोर से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने CGST कार्यालय में छापा मारकर एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार (CGST Officer Arrested) किया है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश नायक के रूप में हुई है, जो CGST विभाग में सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, एक कारोबारी का करीब 16 लाख रुपये का GST रिफंड काफी समय से अटका हुआ था। आरोप है कि इस रिफंड को मंजूरी देने के बदले अधिकारी ने कारोबारी से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत सीधे CBI से कर दी।

Odisha Bribery Case

बालासोर में CBI की बड़ी रेड

27 सदस्यीय CBI टीम ने बालासोर स्थित CGST कार्यालय में की छापेमारी

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई। शुक्रवार रात करीब 27 सदस्यीय CBI टीम ने बालासोर स्थित CGST कार्यालय में छापेमारी की। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर अधिकारी के पास पहुंचा।

End of Feed