Meerut News: मुरादनगर से हरिद्वार जा रही कार में लगी भयानक आग, बच्चे सहित चार लोगों जिंदा जलकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 3, 2024, 05:53 AM IST

Meerut News: मुरादनगर से हरिद्वार जा रही कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कार में सवार चार लोगों की जलकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के बाद कार में 4 लोगों का शव देखा।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है। यहां रविवार देर शाम गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। उस दौरान कार में एक बच्चे सहित 4 लोग सवार थे। चारों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। कार में आग लगी देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग की सूचना मिलने के बाद जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार काफी बुरी तरह जल चुकी थी और कार में सवार लोग भी। आग इतना भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी कार जल गई और उसमें सवार एक शख्स भी नहीं बच पाया।

Meerut News

मुरादनगर से हरिद्वार जा रही कार में लगी भयानक आग

ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी लोग कार में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। कार में सवार लोगों की बॉडी काफी बुरी तरह से जली हुई है, जिस वजह से चारों लाशों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

End of Feed