देहरादून में 10 दिनों में दूसरी हत्या; स्टेडियम के बाहर गैस एजेंसी मालिक को गोलियों से भूना; मां समेत 4 के खिलाफ FIR

देहरादून में दिनदहाड़े स्कूटर सवार हमलावरों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की शिकायत पर मृतक की मां समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।

देहरादून शहर के बीचोंबीच बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रमुख गैस एजेंसी के मालिक की स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। दस दिन के भीतर शहर में हत्या की यह दूसरी वारदात है।

CRIME

देहरादून में गोली मारकर हत्या

टेनिस खेलकर निकल रहे थे कि मार दी गई गोली

देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तिब्बती मार्केट में बने मंदिर के बाहर सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह घटना उस समय हुई जब बसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अर्जुन शर्मा (42) रोज की तरह टेनिस खेलकर स्टेडियम से बाहर आने के बाद घर जाने के लिए कार में बैठने वाले थे।

End of Feed