उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत और 24 लोग घायल

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस गंगनानी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यह बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए।

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 24 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गंगनानी से 50 किलोमीटर पहले हुए हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गयी। पुलिस के मुताबिक, खाई में गिरते ही बस पेड़ के सहारे अटक गयी, जिस कारण हादसे में जनहानि कम हुई।

Uttarakhand road accident

उत्तराखंड में खाई में गिरी बस (फोटो साभार - ANI)

बस में 27 यात्री सवार थे

पुलिस ने बताया कि गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही बस में कुल 27 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी और उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर की रहने वाली दीपा तिवारी और हल्द्वानी की रहने वाली नीमा टेडा तथा मीना रेकवाल के रूप में हुई है।

End of Feed