घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुई 3 साल की मासूम, CCTV से मिला सुराग तो सामने आई खौफनाक वारदात

यूपी के बुलंदशहर में घर के बाहर खेलते समय लापता हुई 3 साल की बच्ची का शव किराए के कमरे में मिला। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर में तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तलाशी शुरू की। कुछ ही देर में बच्ची का शव पास के एक किराए के कमरे में मिला। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।

Bulandshahar SSP Dinesh Kumar Singh

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह (X/@ANI)

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, दिन में पुलिस को सूचना मिली थी कि घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची लापता हो गई है। शुरुआत में परिवार के लोगों ने आसपास उसकी तलाश की। बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें पता चला कि बच्ची ज्यादा दूर नहीं गई थी। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने आसपास के घरों और कमरों की तलाशी शुरू की।

End of Feed