बुलंदशहर एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में एक आरोपी मारा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हुए।

Bulandshahr Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। वहीं उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है। उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

buladshehr Encounter

बुलेंदशहर पुलिस मठुभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

SSP दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया।लेकिन आरोपी रुकने के बजाय भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान SWAT टीम के एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल घायल हो गए।

End of Feed