बजट 2026 में यूपी के इन दो शहरों को मिली बड़ी सौगात, बनेंगे हेरिटेज टूरिज्म हब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए गए बजट 2026-27 में उत्तर प्रदेश के दो सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों सारनाथ और हस्तिनापुर को देश के 15 प्रमुख 'वाइब्रेंट अनुभवात्मक सांस्कृतिक स्थलों' (Vibrant Experiential Cultural Destinations) के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इस कदम का उद्देश्य भारत के गौरवशाली अतीत को आधुनिक तकनीक और बेहतर पर्यटन सुविधाओं के जरिए दुनिया के सामने पेश करना है।

UP in Union Budget 2026: द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम घोषणा की है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के सारनाथ और हस्तिनापुर को देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें “वाइब्रेंट, एक्सपीरिएंशियल कल्चरल डेस्टिनेशन” के रूप में विकसित किया जाएगा। सारनाथ वाराणसी में स्थित है, जबकि हस्तिनापुर मेरठ जिले में पड़ता है। दोनों ही स्थल भारत की धार्मिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत विरासत में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

up archeological sites

हस्तिनापुर और सारनाथ में पर्यटन की सुविधा होगी बेहतर

क्या है सरकार की योजना

वित्त मंत्री के अनुसार, इन पुरातात्विक स्थलों पर खुदाई वाले क्षेत्रों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसके लिए क्यूरेटेड वॉकवे बनाए जाएंगे, जहां आगंतुक इतिहास को करीब से देख और समझ सकेंगे। इसके साथ ही इमर्सिव स्टोरीटेलिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे संरक्षण प्रयोगशालाओं, व्याख्या केंद्रों और टूर गाइड्स को आधुनिक स्वरूप दिया जा सके। इस योजना में साइट्स की वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण, सुविधाओं का उन्नयन और संरचित व्याख्या प्रणाली को शामिल किया गया है, ताकि पर्यटक केवल घूमने ही नहीं, बल्कि इतिहास को अनुभव कर सकें।

End of Feed