गुस्से में नरभक्षी बना शख्स, आइसक्रीम विक्रेता का बांके से काटा सिर, फिर चूल्हे में भूनकर की हैवानियत

बाराबंकी में 21 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता की मामूली विवाद में हत्या कर दी गई। आरोपी ने गुस्से में आकर बांके से युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे अपने घर ले गया। परिजनों के अनुसार, उसने सिर को चूल्हे में भूनकर उसके साथ अमानवीय हरकतें कीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Barabanki Murder Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पैसों के विवाद के चलते एक शख्स ने आइसक्रीम विक्रेता की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में आकर युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने चूल्हे में डालकर उसके सिर को भूना दिया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने उसके आंखें और गाल नोचकर खाए भी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरभक्षी ने पसों के लिए उनके बेटे को मार डाला। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Barabanki Murder

बाराबंकी में आइसक्रीम बेचने वाले की निर्मम हत्या

मामूली झगड़े ने ली युवक की जान

मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी 21 वर्षीय बबलू राजभर के तौर पर हुई। उसके पिता का नाम पुनवासी राजभर है, बबलू चार भाइयों में सबसे बड़ा था और आइसक्रीम बेचने का काम करता था। वह रोज की तरह शनिवार को भी बर्फ और आइसक्रीम बेचने के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल गांव के पास उसका 50 वर्षीय शंकर यादव से झगड़ा हो गया। आरोपी ने बबलू से बर्फ ली, लेकिन पैसे नहीं दिए। इस वजह से दोनों में कहासुनी हुई और यह मामला अचानक हिंसक रूप में बदल गया।

End of Feed