BRICS Summit: टाइमिंग, रूट से लेकर होटल तक... कैसे होगी पुतिन-शी जिनपिंग की सुरक्षा? जानें पूरी तैयारी

ब्रिक्स समिट को लेकर नई दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट, होटल और भारत मंडपम के आसपास करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पुतिन, शी जिनपिंग और अन्य विदेशी मेहमानों के लिए अलग-अलग होटलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विदेशी मेहमानों के रूट भी तय कर लिए गए हैं और सुरक्षा के लिए कई बार रिहर्सल की जा चुकी है।

नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट (BRICS) को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। राजधानी में एयरपोर्ट, होटल और भारत मंडपम के आसपास करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें करीब 15 हजार दिल्ली पुलिस के जवान हैं, जबकि बाकी सुरक्षाकर्मी अर्धसैनिक बलों से लिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने के लिए दिल्ली को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी डीसीपी या एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

BRICS (3)

BRICS समिट के लिए दिल्ली अभेद्य किले में तब्दील, 25 हजार जवान तैनात। AI IMAGE

पुतिन और शी जिनपिंग की सुरक्षा के खास इंतजाम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 11 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद चाणक्यपुरी इलाके के होटलों में जाने की योजना है। दोनों देशों की स्पेशल सिक्योरिटी टीमें पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और संबंधित होटलों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। विदेशी सुरक्षा टीमों के पास एडवांस हथियार और सुरक्षा उपकरण भी मौजूद हैं। जिन मंजिलों पर राष्ट्राध्यक्ष ठहरेंगे, वहां से लेकर होटल की छत और ग्राउंड फ्लोर तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

End of Feed