BRICS Summit 2026: दिल्लीवासियों और अभ्यर्थियों के लिए राहत! रविवार को सुबह इतने बजे से ही दौड़ेंगी मेट्रो, DMRC ने बदला टाइम टेबल

DMRC Sunday Metro Timing 6 AM: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए DMRC ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से ही संचालित होंगी।

Delhi Metro Early Start Sunday BRICS Summit: दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

BRICS Summit 2026: दिल्लीवासियों और अभ्यर्थियों के लिए राहत! रविवार को सुबह इतने बजे से ही दौड़ेंगी मेट्रो, DMRC ने बदला टाइम टेबल

BRICS Summit 2026: दिल्लीवासियों और अभ्यर्थियों के लिए राहत! रविवार को सुबह इतने बजे से ही दौड़ेंगी मेट्रो, DMRC ने बदला टाइम टेबल

सामान्यतः पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुचारू एवं समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी।'

End of Feed