Breaking News: राजस्थान के अलवर में मालगाड़ी बेपटरी, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी; कई ट्रेनें प्रभावित

Goods Train Derailed: राजस्थान के अलवर में रविवार तड़के एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी होने से अफरातफरी मच गई। बताया गया कि अलवर के तिजारा फाटक के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद जयपुर के एडीआरएम मनीष गोयल मौके पर पहुंचे हैं।

Breaking News: राजस्थान के अलवर शहर के मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रेवाड़ी जाने वाली एक मालगाड़ी के तीन पहिए मथुरा ट्रैक पर पटरी से उतर गए, जिससे मथुरा-अलवर ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिर में यह मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी। यह घटना रविवार तड़के करीब 2.30 बजे की है। अलवर मथुरा रेलवे लाइन को ठीक करने के लिए बचाव एवं राहत कार्य तेजी से किया जा रहे हैं।

Goods Train Derailed

घटनास्थल की तस्वीर।

हजारों यात्री परेशान

मथुरा ट्रैक बाधित होने के कारण आज डीग जिले के गोवर्धन जी में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले मेले में जाने वाले लाखों से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। हालांकि, सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन रेलवे द्वारा चलाई गई मेला स्पेशल ट्रेन सहित कई ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जिससे अलवर के रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री परेशान हुए हैं।

End of Feed