Odisha: जहरीले सांप से भिड़कर 30 से ज्यादा मासूमों की बचाई जान, मयूरभंज में वफादारी और बहादुरी की मिसाल बना कुत्ता

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक कुत्ते ने अपनी जान जोखिम में डालकर 30 से अधिक बच्चों को खतरनाक सांप से बचा लिया। बच्चों की सुरक्षा के लिए उसने आखिरी सांस तक संघर्ष किया, बावजूद इसके कि सांप ने उसे कई बार काटा। ऐसे में आइए जानें पूरा मामला।

Odisha Brave Dog Saves Children: ओडिशा के मयूरभंज जिले के धिराकुला गांव से इंसानियत और वफादारी की एक मार्मिक मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। यहां एक कुत्ते ने अपनी जान की परवाह किए बिना 30 से अधिक छोटे बच्चों की जिंदगी बचाकर असाधारण साहस का परिचय दिया। घटना उस समय की है जब गांव के एक स्कूल के बाहर किंडरगार्टन के बच्चे खेल में मग्न थे। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक जहरीला सांप धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ रहा है।

Brave Dog Sacrifices Life to Save Over 30 Children from Venomous Snake

30 से ज्यादा मासूमों का रक्षक बना कुत्ता

सांप ने कई बार कुत्ते को काटा

खतरा बेहद करीब था, लेकिन बच्चों की खिलखिलाती मुस्कुराहटों के बीच किसी को इसका एहसास नहीं हुआ। तभी पास में मौजूद कुत्ते ने स्थिति को भांप लिया और तुरंत सतर्क हो गया। बिना देर किए वह कुत्ता तेजी से सांप की ओर लपका और उसे बच्चों से दूर रोकने के लिए भिड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इस दौरान सांप ने कई बार कुत्ते को काटा, खासकर उसके चेहरे और मुंह पर। दर्द और जहर के असर के बावजूद कुत्ते ने हार नहीं मानी और लगातार लड़ता रहा। अंततः उसने सांप को मार गिराया, लेकिन तब तक जहर उसके शरीर में फैल चुका था।

End of Feed